आज शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं?
आज शेयर बाजार में गिरावट की कई बड़ी वजहें हैं, जो ग्लोबल हैं।- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव होर्मुज को बाधित कर रखा है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई में दिक्कत आ गई है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही है। यह 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ऐतिहासिक तेजी दिख रही है। यह भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों को बाहर करने और अपनी और खींचने का काम करती है। इससे घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के द्वारा बिकवाली बढ़ती है। इस महीने यानी कि सितंबर 2026 में विदेशी निवेशकों ने अभी तक घरेलू शेयर बाजार से 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत के शेयरों की बिक्री की है।
- भारतीय करेंसी रुपये में लगातार कमजोरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 96 रुपये के पार पहुंच गया है। यह डॉलर के मुकाबले 96.1450 पर कारोबार करते हुए दिखा।
- आज सेंसेक्स कितने पर खुला?
आज सेंसेक्स 72,633.68 पर खुला। - आज निफ्टी कितने पर खुला?
आज निफ्टी 22,732.45 पर खुला। - सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल क्या है?
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से दो में तेजी और बाकी के 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़े 10 बजकर 21 मिनट के हैं। - निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना रहा है?
निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है। - 28 सितंबर को निवेशकों को कितना नुकसान हुआ?
28 सितंबर को निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।