Select Date:

इस हफ्ते IPO बाजार में रहेगी सुस्ती, सिर्फ 2 इश्यू में पैसा लगाने का मौका, GMP भी पड़ा सूना

Updated on 13-04-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से है। इसके अलावा इस हफ्ते 3 आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग भी होनी है। इनमें से दो की लिस्टिंग आज यानी सोमवार को होनी है। दोनों आईपीओ को ग्रे मार्केट में अभी कोई भाव नहीं मिला है। यानी इनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य है।

Citius Transnet InvIT

यह मेन बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 1105 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी को भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं करेगी। यह आईपीओ 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 99 से 100 रुपये के बीच है। इसकी लिस्टिंग 29 अप्रैल को हो सकती है।

Citius Transnet Investment Trust एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है। इसका फोकस भारत में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में है। कंपनी ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसेट जैसे सड़क आदि का अधिग्रहण करती है, उन्हें मैनेज करती है और ऐसे प्रोजेक्ट में निवेश करती है। आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी कुछ प्रतिभूतियों का अधिग्रहण करने और सामान्य उद्देश्य के लिए करेगी।

Mehul Telecom

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 27.73 करोड़ रुपये है। यह भी पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी कोई भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं करेगी। इस आईपीओ में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। वहीं इसकी लिस्टिंग 24 अप्रैल को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड 96 से 98 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 1200 शेयर हैं।

यह कंपनी मई 2023 में शुरू हुई थी। यह एक मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन है जो रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न ब्रांडों के स्पीकर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, पेन ड्राइव आदि का खुदरा व्यापार करती है। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.