जीलैंडिया की खास बातें
- जीलैंडिया आंशिक रूप से जलमग्न महाद्वीपीय खंडों का समूह है। इसमें 1.89 मिलियन वर्ग मील आकार का महाद्वीप शामिल है।
- करीब 375 वर्षों की अटकलों और खोज के बाद इसकी पुष्टि हुई है। माओरी भाषा में जीलैंडिया को रिउ-ए-माउई कहा जाता है।
- यह महाद्वीप 50 करोड़ वर्ष पूर्व गोंडवाना नामक महामहाद्वीप का हिस्सा था। गोंडवाना में ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका शामिल थे।
- लेट क्रेटेशियस काल में जीलैंडिया गोंडवाना से अलग होना शुरू हुआ और 4000 किमी लंबी पट्टीनुमा महाद्वीप के रूप में उभरा।
- यह धीरे-धीरे समुद्र के नीचे डूब गया। भूभाग का 94 फीसदी हिस्सा अभी भी पानी के नीचे 6,560 फीट की गहराई में डूबा है।