क्रूड ऑयल थोड़ा ऊपर
अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने और 60 दिनों तक सीजफायर होने की खबर पहले ही आ चुकी है। कल रात खबर आई कि होर्मुज स्ट्रेट भी खुल गया है। क्रूड ऑयल का दाम भी कई महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। पर अभी भी कई मसलों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।- इस वजह से मंगलवार की सुबह कच्चे तेल के दाम कुछ चढ़ते दिखाई दिए।
- सुबह छह बजे के करीब ब्रेंट क्रूड के दाम में 0.48 फीसदी या 0.40 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ $83.57 के भाव पर ट्रेड होता दिखा।
- इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा था।