शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर, बैंकिंग शेयरों में तेजी
Updated on
06-07-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 एक्सचेंज 24,350 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 282.31 अंक यानी 0.36% तेजी के साथ 78,046.22 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 78.25 अंक यानी 0.32% ऊपर 24,349.10 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.23 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.21 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर तेजी के साथ खुले। एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी तेजी आई। एचडीएफसी बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडिगो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ खुले।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
निफ्टी में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारत इलेट्रिकल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.18 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.08 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया में गिरावट दिख रही है। कच्चे तेल में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.58
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…