Select Date:

अंतिम क्षणों में शेयर बाजार तेजी, सेंसेक्स 274 अंक उछला, महिंद्रा, मारुति और रिलायंस मजबूत

Updated on 30-07-2026 05:02 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में इसमें तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछल गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 24,350 के करीब पहुंच गया। अंत में सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की तेजी के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 66.95 अंक यानी 0.28% ऊपर 24,317.15 पर दिन का समापन किया। लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।

रुपया भी डॉलर के मुकाबले 95.6775 पर फ्लैट बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.6475 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.01 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा मारुति, रिलायंस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और टेक महिंद्रा में भी उल्लेखीय तेजी रही। दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार में गिरावट

Nifty50 इंडेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और आयशर मोटर्स सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.35 प्रतिशत और 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी केमिकल का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.