एसपी ग्रुप ने टाटा को दिया नया सिरदर्द! टाटा संस में हिस्सेदारी के बदले जारी करेगा 25,500 करोड़ के बॉन्ड
Updated on
02-07-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप का कहना है कि वह ₹25,500 करोड़ का बॉन्ड इश्यू लाने के लिए टाटा संस में अपनी इक्विटी का एक हिस्सा इस्तेमाल करेगा। इसकी शर्तों के मुताबिक, इश्यू के 18 महीनों के अंदर टाटा संस को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की घोषणा करनी होगी या SP ग्रुप को अपनी ओनरशिप को लेकर टाटा होल्डिंग कंपनी के साथ समझौता करना होगा।
ईटी एक रिपोर्ट के मुताबिक एसपी ग्रुप सोमवार को बॉन्ड इश्यू लाने की तैयारी में है। बैंकिंग इंडस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि बॉन्ड की शर्तों के में ही इस बात को माना गया है कि टाटा संस की हिस्सेदारी का मॉनेटाइजेशन रिपेमेंट के केंद्र में है। आरबीआई के स्पष्टीकरण से टाटा संस की लिस्टिंग की संभावना बढ़ गई है। हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन इससे एसपी ग्रुप को कुछ राहत मिली है।
लिस्टिंग पर तकरार
आरबीआई ने हाल में अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए एक नई परिभाषा लागू की। इसके तहत ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा एसेट वाली कंपनियों के लिए शेयरों की पब्लिक लिस्टिंग जरूरी है। इससे टाटा संस के प्राइवेट बने रहने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। टाटा संस का एसेट बेस ₹1.75 लाख करोड़ से ज्यादा है। आरबीआई ने इसे अपर लेयर-एनबीएफसी के तौर पर क्लासिफाई किया गया था।
टाटा संस में मैज्योरिटी स्टेकहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स ने पहले एक प्रस्ताव पास किया था कि टाटा संस को अनलिस्टेड रहना चाहिए। कंपनी के दो वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने लिस्टिंग की वकालत करते हुए कहा कि इसका अच्छा नतीजा होगा। हालांकि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने लिस्टिंग का कड़ा विरोध किया है।
कब आएगा इश्यू?
एक सूत्र ने कहा कि बॉन्ड इश्यू सोमवार को लॉन्च किया जाएगा और अगले हफ्ते तक सेटलमेंट होने की उम्मीद है। एसपी ग्रुप के प्रवक्ता ने ईटी के ईमेल पर टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया। जीरो कूपन, अनलिस्टेड और अनरेटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) इक्विजेन इन्वेस्टमेंट द्वारा जारी किए जाएंगे जबकि साइरस इन्वेस्टमेंट्स टाटा संस के शेयरों को कोलैटरल के तौर पर रखेगा।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…