'कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही', संभल के CO कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, ईरान-इजरायल से कनेक्शन
Updated on
14-03-2026 01:20 PM
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस पर काफी नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि ये मुल्क किसी के बाप का नहीं है जो हमें कहीं जाने के लिए बोले। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।
दरअसल, सीओ कुलदीप कुमार ने पिछले दिनों ईद और जुमे की नमाज से पहले सख्त चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में उन्होंने कहा था कि मस्जिदों के बाहर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगर किसी को किसी दूसरे देश से इतना ही लगाव है तो...
पीसी कमेटी की बैठक के दौरान संभल सीओ कुलदीप कुमार ने यह भी कहा कि दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है। हिंदुस्तान में कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही है। अगर किसी को किसी दूसरे देश से इतना ही लगाव है तो वह जहाज पर बैठकर वहीं चला जाए और और वहीं जाकर उनका समर्थन करे। भारत में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर बखेड़ा और नारेबाजी बिल्कुल नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
'देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से'
संभली सीओ कुलदीप कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने भी संभल सीओ के वीडियो देखे हैं। इसमें वह पीस कमेटी की बैठक में मुसलमानों को थाने में बुलाते हैं और उनको ईरान का नाम लेकर धमकाते हैं। क्या ये देश उनके बाप का है। देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से।
माहौल बिगाड़ने वालों को सीओ ने दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि संभल सीओ कुलदीप कुमार ने सड़क पर नमाज, विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर साफ चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि संभल में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। सीओ ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां होने से आम जनता और ट्रैफिक को परेशानी होती है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…