PoK में बेकाबू हुए हालात, पाकिस्तानी जवान को गोली मारी, क्या शहबाज सरकार का कंट्रोल खत्म?
Updated on
27-08-2026 12:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया है कि बुधवार को पीओके में बंद सड़कों को खुलवाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी में पैरामिलिट्री का एक जवान मारा गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसके लिए आंदोलनकारी संगठन JAAC को जिम्मेदार ठहराया है।
रिपोर्ट के मुताबिक रेंजर की मौत पीओके में पिछले कई महीनों से किए जा रहे प्रदर्शन, पुलिसिया अत्याचार, सेना की गोलीबारी और प्रदर्शनकारियों की जवाबी कार्रवाई के बीच हुई है। इन झड़पों में जुलाई में शुरू हुए क्षेत्रीय चुनाव के दौरान हुई घटनाएं भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JAAC) जो इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है उसने साफ कर दिया है कि प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से नहीं डरने वाले हैं और प्रदर्शन जारी रहेगा।
पीओके में पिछले 2-3 महीनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में अभी तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक ताजा टकराव तब हुआ जब अधिकारियों ने सरसावा-थोरार-थल इलाके के आस-पास की सड़कों को खाली कराने की कोशिश की। यहां लंबे समय से लगे जाम के कारण ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा है और खाने-पीने की चीजों की सप्लाई ठप हो चुकी है। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इसके लिए पाकिस्तानी सेना की नाकेबंदी को जिम्मेदार ठहराया है।अधिकारियों ने बयान में कहा 'सरसावा-थोरार-थल सर्कल में सड़क खाली कराने के ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित अवामी एक्शन कमेटी के हथियारबंद लोगों ने ऑटोमैटिक हथियारों का अंधाधुंध इस्तेमाल किया।' लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आरोपों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि प्रदर्शनकारी हिंसा कर रहे हैं ताकि पाकिस्तानी सेना जो गोलीबारी कर रही है उसे ठहराने का उसे मौका मिल जाए।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश…
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC)…
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक…