10 गुना बढ़ी चांदी की तस्करी, सोने की स्मगलिंग में उछाल
Updated on
23-07-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की थी। इसे 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया था। ईरान युद्ध के बीच विदेशी मुद्रा की बचत के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत ज्यादातर सोना आयात करता है। इसका आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत ने $72 अरब का सोना और $12 अरब की चांदी आयात की थी।
लेकिन सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से स्मगलिंग के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। सरकार ने खुद इस बात को माना है। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि इस साल 13 मई से 30 जून के बीच सोने की तस्करी के 287 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 160.91 टन सोना बरामद किया गया और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करी के मामले
सरकार के मुताबिक 1 अप्रैल से 12 मई तक देश में सोने की तस्करी के 165 मामले पकड़े गए थे। इस दौरान 86.16 टन सोना बरामद किया गया और 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 1 अप्रैल से 12 मई की अवधि की तुलना में 13 मई से 30 जून के बीच पकड़ी गए सोने की खेप में 186 फीसदी तेजी आई है।चांदी के मामले में 13 मई से 30 जून के बीच तस्करी के 16 मामले पकड़े गए। इस दौरान 535.92 टन चांदी बरामद की गई जो 1 अप्रैल से 12 मई की अवधि (49.53 टन) की तुलना में 10 गुना से भी ज्यादा है। हालांकि इस दौरान केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2024-25 की तुलना में 2025-26 में सोने और चांदी की तस्करी में काफी कमी आई थी।
कहां से होती है तस्करी?
सरकार ने साल 2024 में सोने की तस्करी रोकने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी कम की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी। लेकिन मई में इंपोर्ट बढ़ने से तस्करी बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। भारत आने वाले सोने की सबसे ज्यादा तस्करी दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर, बैंकॉक, खाड़ी देश, अफ्रीकी देश आदि से होती है। इन देशों में सोना सस्ता होता है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…