Select Date:

सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी RRP इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदेगी EMS कंपनी वाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स को

Updated on 07-08-2026 01:26 PM
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि उसने प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी, वाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Vital Electronics) के रणनीतिक अधिग्रहण के लिए एक एमओयू (MoU) और टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं।


सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विजन होगा पूरा


कंपनी ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यह अधिग्रहण भारत में एक एकीकृत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के आरआरपी के विजन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कंपनी ने हालांकि, इस सौदे के बारे में कोई फाइनेंशियल डिटेल डिस्क्लोज नहीं किया है।

क्या हुआ है समझौता


इस समझौते के तहत, आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स ने चार चरणों में वाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की योजना बनाई है। अगले साल मार्च तक उसमें 50 फीसदी स्वामित्व का लक्ष्य है। इसके बाद, मार्च 2028 तक पूरी तरह से उस कंपनी का अधिग्रहण हो जाएगा। अधिग्रहण से पहले नियामक अनुमति भी ली जाएगी।


BEL से भी हुआ है MOU


आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आरआरपी डिफेंस के साथ मिल कर इसी साल मार्च में डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इसके मुताबिक दोनों कंपनी मिल कर सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और अनमैन्ड सिस्टम डेवलप करेंगे। माना जा रहा है कि इस सिस्टम के डेवलप होने से डिफेंस एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.