Select Date:

सेवा सेतु से आसान हुई छात्रवृत्ति की राह, डिजिटल सुविधा से जानकी साहू के परिवार को मिली राहत

Updated on 20-09-2026 02:32 PM

बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होना भी उतना ही जरूरी है। शासन की डिजिटल सेवाओं ने इस प्रक्रिया को अब पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया है। इसी बदलाव की एक मिसाल मस्तुरी विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी निवासी ’’जानकी साहू’’ के परिवार की कहानी है।

जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन करने, दस्तावेज जमा करने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने में समय और मेहनत लगती थी। ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए बार-बार कार्यालय जाना अतिरिक्त परेशानी का कारण भी बन सकता था। जानकी साहू के परिवार ने इस समस्या के समाधान के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। सेवा सेतु के माध्यम से उनके पिता ’’ रामप्रसाद साहू’’ के आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदन के बाद आय प्रमाण पत्र ’’सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो गया’’। इससे जानकी साहू के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो गया।

 आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद परिवार को दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से प्रक्रिया में सुविधा और समय की बचत हुई। इससे जानकी साहू की छात्रवृत्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को पूरा करना भी आसान हुआ। जानकी साहू के परिवार के लिए यह सुविधा डिजिटल शासन की उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव लेकर आई। ’’जहां पहले शासकीय प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयीन प्रक्रिया में समय और आने-जाने की परेशानी होती थी, वहीं सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक आसान हुई।’’ यह बदलाव विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी है, जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें छोटी-छोटी शासकीय प्रक्रियाओं के लिए भी कार्यालयों तक पहुंचना पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.