'आजादी के लिए BJP, ABVP, RSS ने कुछ नहीं किया'
गृह मंत्री ने BJP, ABVP और RSS की उस मांग को भी खारिज कर दिया जिसमें कांग्रेस से अपनी राष्ट्रवादी पहचान साबित करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि और चाहे BJP युवा मोर्चा हो, ABVP हो या RSS, हमें उनसे राष्ट्रवादी या राष्ट्र-विरोधी होने का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए कुछ नहीं किया। उनके राजनीतिक गुरुओं ने तो 52 साल तक झंडा भी नहीं फहराया।प्रियांक खरगे ने कहा कि कांग्रेस को इन संगठनों से अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है, साथ ही उन्होंने BJP पर राष्ट्रीय प्रतीकों को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP को बस इन चीजों राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान को हथियार बनाने में दिलचस्पी है। वे हर चीज को हथियार बनाना चाहते हैं। तो, जो भी हो, वे जितने चाहें उतने केस दर्ज कर सकते हैं। हमें इन लोगों से देशभक्ति का कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।