रोहित शर्मा ने अब जाकर समझी अपनी जिम्मेदारी, खुश हुए सुनील गावस्कर ने कहा - रिटायरमेंट से पहले इतने शतक जरूर मारना
Updated on
05-10-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा के 92 रन पर आउट होने और शतक से चूकने पर भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने खासी निराशा जताई है। गावस्कर चाहते हैं कि जब रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहें, तो उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा होनी चाहिए।
रोहित शर्मा के लिए गावस्कर का स्पेशल माइलस्टोन
तीसरे वनडे में कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 92 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। इससे पहले दूसरे वनडे में भी उन्होंने शानदार शतक जमाया था।
जियोस्टार से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, 'मैं इसलिए निराश था क्योंकि वे शतक से चूक गए। रोहित शायद 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लें। मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि जब वे संन्यास का ऐलान करें, तो उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो। अगर वे इस मैच में शतक बना लेते, तो यह उनका 36वां वनडे शतक होता।" गावस्कर ने बताया कि वे खुद अपने करियर के आखिरी साल में अपनी उम्र (38) के बराबर टेस्ट शतक बनाना चाहते थे, लेकिन वे तीन बार 90 के फेर में आउट होकर चूक गए थे।
2023 वर्ल्ड कप के बाद रोहित के खेलने का अंदाज बदला
गावस्कर ने इस बात को भी सराहा कि रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप वाले अपने अति-आक्रामक रवैये में थोड़ा बदलाव किया है। अब वे क्रीज पर टिकने और अपने विकेट की अहमियत को समझ रहे हैं। गावस्कर ने कहा, 'रोहित ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो सिर्फ 30-40 रन बनाकर संतुष्ट हो जाएं। वे शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अब वे समझ रहे हैं कि बड़ी पारी खेलना उनकी जिम्मेदारी है।'
टीम और सोशल मीडिया दोनों के लिए फायदेमंद
गावस्कर के मुताबिक, रोहित 70-80 गेंदों में शतक पूरा करने का माद्दा रखते हैं। इससे टीम को शानदार रन-रेट मिलता है और वे धीमी बल्लेबाजी का आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया ट्रोल्स से भी दूर रहते हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 175 रन बनाए थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी 225 रन बनाकर बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया है।
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…