- सबसे तेज 15000 वनडे रन: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने से केवल 59 रन दूर हैं। ऐसा करते ही वे सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
- लिस्ट-ए करियर में सर्वाधिक शतक: सचिन तेंदुलकर के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतकों का ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। विराट फिलहाल 59 शतकों पर हैं और उन्हें सचिन को पीछे छोड़ने के लिए 2 और शतकों की दरकार है।
- होम सॉयल पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक: भारत में खेलते हुए विराट 41 अंतरराष्ट्रीय शतक बना चुके हैं। सचिन के 42 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें 2 और शतकों की जरूरत है।
- भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन: भारत में सर्वाधिक वनडे रनों का रिकॉर्ड सचिन (164 मैचों में 6976 रन) के नाम है। विराट (130 मैचों में 6867 रन) इस रिकॉर्ड से महज 110 रन दूर हैं।