रुपये की गिरावट थामने के लिए RBI की बड़ी पहल, एक दिन में बेच डाले 7 अरब
Updated on
30-07-2026 05:03 PM
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे बड़ा हस्तक्षेप था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने ऑनशोर और ऑफशोर दोनों बाजारों में हस्तक्षेप किया क्योंकि रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो के बेहद करीब पहुंच गया था।
RBI ने डॉलर की बिक्री की पुष्टि के लिए किए गए कॉल और ईमेल का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। हाल में कच्चे तेल में आई उछाल ने एशिया के तेल आयातक देशों को को बुरी तरह प्रभावित किया। इससे फिलीपींस के सेंट्रल बैंक को भी अपनी करेंसी को बचाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। भारत में, आरबीआई ने शुक्रवार के हस्तक्षेप के बाद अगले दो सत्रों में डॉलर की बिक्री की। इससे रुपया मजबूत हुआ।
रेकॉर्ड लो
गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 95.7437 पर कारोबार कर रहा था। डॉलर के मुकाबले इसका रेकॉर्ड लो 96.96 है। भारतीय करेंसी 20 मई को कारोबार के दौरान इस स्तर तक फिसली थी। आरबीआई ने डॉलर की बिक्री ऐसे समय बढ़ाई है जब पूंजी प्रवाह को बढ़ावा देने के उसके हालिया कदमों से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इससे केंद्रीय बैंक को रुपये की रक्षा के लिए अधिक संसाधन मिले हैं।RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि पूंजी प्रवाह बढ़ाने के उपायों पर अब तक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और बैंकों ने $32 बिलियन जुटाए हैं। 17 जुलाई तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $676.2 बिलियन था, जो तीन सप्ताह में $9 बिलियन से अधिक बढ़ गया। लगातार तीसरे सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…