'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?
Updated on
18-03-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों से अधिक के पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 300 से 350 करोड़ के पार जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज के बाद इस मूवी को ईद की छुट्टी में भी भरपूर दर्शक मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मूवी के रिलीज होने से पहले ही पीवीआर आईनॉक्स ( PVR Inox ) के शेयर ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को पीवीआर आईनॉक्स का शेयर 1001.20 रुपये पर बंद हुआ था। आज बुधवार को यह तेजी के साथ 1009 रुपये पर खुला। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें और तेजी आ गई। देखते ही देखते यह शेयर 1029.90 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट भी देखी गई। दोपहर करीब 12:30 बजे यह शेयर 1.88% की तेजी के साथ 1020 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
तीन दिनों में पकड़ी रफ्तार
पीवीआर आईनॉक्स के शेयर ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यह शेयर 966.70 रुपये पर था। इन तीन दिनों में अभी यह 1020 रुपये पर है। ऐसे में इसमें इन तीन सत्रों में अब तक 5.50% से ज्यादा की तेजी आई है। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के बाद भी इस शेयर में तेजी दिखाई दे सकती है।
बहुत अच्छा नहीं है पिछला रेकॉर्ड
इस शेयर का पिछला रेकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। एक महीने में इस शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 6 महीनों में यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। हालांकि पिछले एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसमें 6 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 52 हफ्ते में इसका उच्चतर स्तर 1,249.70 रुपये है। वहीं न्यूनतम स्तर 830 रुपये रहा है।
क्यों आई इसमें तेजी?
यह मूवी 8000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानकारों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। वहीं लाइफटाइम कलेक्शन 211 से 213 अरब रुपये के बीच रहने का अनुमान है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस फ्रेंचाइजी का कुल कलेक्शन केजीएफ, बाहुबली और पुष्पा जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगा, जिससे यह घरेलू स्तर पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी बन जाएगी।
यह मूवी पीवीआर आईनॉक्स की अधिकतम स्क्रीन पर रिलीज होगी और इस कंपनी को बड़ी कमाई की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक इस कंपनी के शेयर पर दांव लगा रहे हैं और इसमें तेजी बनी हुई है। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने पीवीआर आईनॉक्स पर अपने सकारात्मक रुख को दोहराते हुए इसे 'बाय' रेटिंग दी है। साथ ही इसका टार्गेट प्राइस 1300 रुपये रखा है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…