Select Date:

पुतिन के दोस्त ने पाला बदला? रूस के दुश्मन के फाइटर जेट में दिखी चीनी 'S-400 किलर' मिसाइल, यूक्रेन में झटका!

Updated on 11-03-2026 01:39 PM
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है। ऐसा पहली बार है जब इसका पता चला है और ये राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बहुत बड़ा झटका है। डिफेंस एक्सप्रेस की 10 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीरों में चीनी मिसाइल सर्बियाई MiG-29 पर लगी हुई दिख रही है।

आउटलेट ने बताया कि इससे पता चलता है कि बेलग्रेड ने एक नई स्ट्राइक क्षमता विकसित की है जो जमीन और समुद्री दोनों टारगेट पर हमला कर सकती है। आउटलेट ने बताया कि मिसाइल की तेज स्पीड इसे खास तौर पर एयर डिफेंस सिस्टम, रडार स्टेशन और एयरफील्ड जैसे बड़े जमीनी टारगेट पर हमला करने के लिए एक घातक हथियार बना सकती है।

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए कितना खतरा?

चीनी CM-400AKG मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान की वायुसेना करती है। पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के दौरान फर्जी दावा किया था कि उसने CM-400AKG मिसाइल से भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया है। लेकिन वो दावा पूरी तरह से प्रोपेगेंडा और फर्जी था। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के दावे को सच मानकर सर्बिया ने इस मिसाइल को चीन से खरीदा है।डिफेंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक CM-400AKG चीन की YJ-12 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का एक्सपोर्ट वैरिएंट है। आउटलेट के बताए गए ओपन-सोर्स अनुमान बताते हैं कि मिसाइल की रेंज 250 किलोमीटर तक है जो YJ-12 की रेंज का लगभग आधा है और यह लगभग 150-200 किलोग्राम वजन का वॉरहेड ले जा सकती है। इसके अलावा दावा किया जाता है कि यह मिसाइल Mach 3.5 से Mach 4 की स्पीड तक पहुंच सकती है।

रूस के लिए क्या चीनी मिसाइल बनेगी खतरा?

CM-400AKG मिसाइलों के इंटीग्रेशन से सर्बिया के MiG-29 फ्लीट की हमला करने की क्षमता को बढ़ाती है। सर्बिया अभी करीब 14 MiG-29 एयरक्राफ्ट ऑपरेट करता है। इसने अपनी एयर फोर्स के बड़े आधुनिकीकरण के हिस्से के तौर पर 12 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट का भी ऑर्डर दिया है। रूस के लिए ये एक चिंता की बात इसलिए है कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सर्बिया अपने मिग-29 विमानों को रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को सौंप सकता है।

दावा किए गये हैं कि सर्बिया यूक्रेन को 36 एयरक्राफ्ट तक सप्लाई कर सकता है। अगर ऐसा है तो रूस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है और यूक्रेनी सेना उसके एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला कर सकती है। सर्बिया ने पहले भी एडवांस्ड विदेशी मिलिट्री सिस्टम दिखाए हैं। सितंबर 2025 में सर्बिया में एक मिलिट्री परेड के दौरान देश ने रूसी क्रासुखा-2 और क्रासुखा-4 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम दिखाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.