Select Date:

बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित:सांसद चिंतामणि महाराज ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Updated on 08-05-2026 11:31 AM
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तांबेश्वरनगर में 7 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित इस शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में आरागाही, पुरानडीह, कमलपुर, तांबेश्वरनगर, कृष्णनगर और देवीगंज सहित कुल 18 ग्रामों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद सीईओ रणवीर साय और तहसीलदार मनोज पैंकरा समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

शिविर में अलग-अलग विभागों ने हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग ने 7 हितग्राहियों को 'नई पहल किट' और 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए। कृषि विभाग ने 20 किसानों को आदान सामग्री, खाद्य विभाग ने 77 हितग्राहियों को राशन कार्ड और पशुधन विभाग ने 6 हितग्राहियों को मिनरल मिश्रण वितरित किया।

हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गई

इसके अलावा 4 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान 8 महिलाओं की गोदभराई और 6 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

सांसद चिंतामणि महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान और आम जनता को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

पहाड़ी कोरवा-पंडो परिवारों को योजनाओं में प्राथमिकता

सांसद ने विशेष पिछड़ी जनजातियों, खासकर पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों को शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को कृषि विविधीकरण, जैविक खेती, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना और वन्यजीव जनहानि मुआवजा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

उद्यानिकी महाविद्यालयों के लिए भूमि आवंटन पर बैठक

जिले के वाड्रफनगर में उद्यानिकी महाविद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उद्यानिकी शिक्षा और कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाड्रफनगर विश्राम गृह में हुई। बैठक में विजयनगर-रामानुजगंज में उद्यानिकी महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र (अनुमानित लागत 14 करोड़ रुपए) और पचावल-सनावल में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय (अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपए) की स्थापना पर चर्चा हुई। इसमें इन संस्थानों के लिए भूमि आवंटन से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

महाविद्यालय स्थापना को लेकर अधिकारियों की बैठक

इस बैठक में महाविद्यालय के अधिष्ठाता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और सहायक पशु शल्यज्ञ सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों महाविद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि के चयन, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास जैसे कई बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया।

भूमि चिन्हांकन जल्द पूरा करने के निर्देश

बैठक में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य महाविद्यालयों की स्थापना प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। अधिकारियों के अनुसार, इन संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र में उद्यानिकी शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। इससे किसानों को आधुनिक कृषि और प्रसंस्करण तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे कृषि आधारित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। य



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.