यह डिजिटल इन्वेंट्री मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से देश में दालों और तिलहन के स्टॉक (स्टोरेज और लोकेशन) की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी।
3. ERP पोर्टल
यह पोर्टल नाफेड के आंतरिक कामकाज और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग को मजबूत करेगा, जिससे विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।
4. NAFED-KALYAN फंड
यह एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। नाफेड अपने कुल शुद्ध मुनाफे का 1% हिस्सा किसान परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा और करियर बनाने के लिए छात्रवृत्ति के रूप में देगा।