आधार कार्ड से पंजीकरण
चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया के तहत भारतीय श्रद्धालु अपने आधार कार्ड के माध्यम से चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। वहीं, विदेशी श्रद्धालु ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करवाएंगे। यात्रा शुरू होने से 2 दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिए जाएंगे।ट्रांसिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार और विकास नगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। 50 से अधिक काउंटरों पर श्रद्धालुओं के ऑफलाइन की सुविधा रहेगी। वहीं, अभी श्रद्धालुओं को पर्याप्त जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 01351364 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।