Select Date:

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में राजनांदगांव की स्वास्थ्य सेवाओं की सकारात्मक तस्वीर, सर्वेक्षण के आकड़े जारी

Updated on 05-09-2026 12:56 PM

राजनांदगांव। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं। 

सर्वेक्षण के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, गर्भावस्था के दौरान आयरन-फोलिक एसिड सेवन, महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में जिले में स्वास्थ्य बीमा व वित्तीय सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों का प्रतिशत राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के 80.8 प्रतिशत से बढ़कर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में 94.9 प्रतिशत हो गया है। वहीं 99.4 प्रतिशत परिवारों में बैंक अथवा डाकघर खाता पाया गया है। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। एनएफएचस-6 के अनुसार 99.4 प्रतिशत माताओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच  जांच प्राप्त हुई, जबकि 85.1 प्रतिशत माताओं ने कम से कम चार एएनसी विजिट पूरी की। प्रथम तिमाही में एएनसी जांच प्राप्त करने वाली माताओं का प्रतिशत 79.8 से बढ़कर 83.4 प्रतिशत हुआ है। गर्भावस्था के दौरान 100 दिन या उससे अधिक आयरन-फोलिक एसिड सेवन करने वाली माताओं का प्रतिशत 52.7 से बढ़कर 81.1 प्रतिशत, जबकि 180 दिन या उससे अधिक सेवन का प्रतिशत 28.1 से बढ़कर 59.6 प्रतिशत हुआ है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है। 10 वर्ष या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं का प्रतिशत 38.9 से बढ़कर 45.5 प्रतिशत तथा इंटरनेट का उपयोग कर चुकी महिलाओं का प्रतिशत 31.6 से बढ़कर 57.0 प्रतिशत हुआ है। स्वयं उपयोग करने वाले बैंक व बचत खाते वाली महिलाओं का प्रतिशत 95.3 प्रतिशत तथा स्वयं उपयोग करने वाला मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं का प्रतिशत 50.4 प्रतिशत दर्ज हुआ है। बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण में भी जिले की स्थिति महत्वपूर्ण है। एनएफएचस -6 के अनुसार 12-23 माह के 84.2 प्रतिशत बच्चे पूर्ण टीकाकृत पाए गए। इस आयु वर्ग में पोलियो की तीन खुराक 90.5 प्रतिशत, पेंटावेलेंट की तीन खुराक 89.7 प्रतिशत तथा एमसीवी की पहली खुराक 92.2 प्रतिशत बच्चों को प्राप्त हुई।

अधिकांश बच्चों का टीकाकरण सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में हुआ। शिशु पोषण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सुधार यह है कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने वाली माताओं का प्रतिशत एनएफएचस -5 के 20.1 प्रतिशत से बढ़कर एनएफएचस -6 में 61.5 प्रतिशत हुआ है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, परिवार कल्याण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करते हुए शेष चुनौतीपूर्ण संकेतकों में सुधार के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.