Select Date:

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कहर, अब तक 12 की मौत, लंदन में सड़कों पर उतरे कश्मीरी

Updated on 09-06-2026 01:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर हिंसा और बवाल हुआ है। पुलिस के प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने के बाद हिंसक झड़पे हुई हैं। कई शहरों में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के लोग और पुलिस आमने-सामने हैं। इन झड़पों में कम से कम 12 मौतें हुई हैं और 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पीओके में पुलिस के आम लोगों पर बल प्रयोग के विरोध में ब्रिटेन में भी पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है। यह विवाद पाकिस्तान में कश्मीरी शरणार्थियों के लिए विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर है।

पीओके में यह हिंसा रविवार को शुरू हुई, जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कथित शीर्ष कोर्ट ने आरक्षित सीटों पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने फैसले में कहा कि पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटें संवैधानिक रूप से सुरक्षित हैं और उन्हें बिना किसी संशोधन के खत्म नहीं किया जा सकता है।

पीओके में सड़कों पर उतरे लोग

पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे जम्मू-कश्मीर के शरणार्थियों के लिए विधानसभा की 12 सीटें आरक्षित करने के खिलाफ पीओके के शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों खासतौर से रावलकोट में हिंसा और मौतें हुई हैं। रावलकोट आधिकारिक तौर पर पुंछ जिले का हिस्सा है।
पाकिस्तान में हाल ही में बैन की गई जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ज्यादा अधिकारों की मांग कर रही है। इसमें शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटों को खत्म करना शामिल है। कमेटी का तर्क है कि इन आरक्षणों की वजह से इस इलाके के बाहर रहने वाले लोगों का पीओके पर काफी ज्यादा प्रभाव बढ़ गया है।

लंदन पर सुनी गई गूंज

कमेटी ने पिछले तीन सालों में कई विरोध-प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनों में हिंसा होती रही है लेकिन रविवार को जिस तरह का उग्र माहौल बना, वह पहले नहीं देखा गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि मरने वालों में आम लोगों के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षाबलों के लोग भी शामिल हैं। इससे पूरे इलाके में तनाव है और मंगलवार को चीजें और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है। इससे असीम मुनीर और शबाज शरीफ की टेंशन बढ़ गई है।पीओके के इन प्रदर्शनों का असर ब्रिटेन तक देखा गया है। लंदन में पाकिस्तानी हाई कमीशन और दूसरे शहरों में डिप्लोमैटिक मिशनों के बाहर कश्मीरी प्रवासियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सत्ता ने पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन की हद कर दी है। लंदन के अलावा ब्रैडफोर्ड, बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.