भारत-रूस संबंधों पर यह कहा
लावरोव ने कहा, "जो लोग रूस-भारत की दोस्ती के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, मुझे लगता है कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि कुछ वैश्विक शक्तियां रूस और भारत के बीच संबंधों को "कमजोर" करने की कोशिश कर रही हैं , लेकिन "इन प्रयासों से कोई परिणाम नहीं मिलता है।" ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में रूस-भारत संबंधों के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि "भारत को आजादी मिलने के बाद लंबे समय तक किसी भी पश्चिमी देश ने भारत के सैन्य विकास में मदद नहीं करना चाहा," जबकि रूस ने भारत को हथियार बेचे और भारत में निर्मित होने वाले कई प्रकार के हथियारों के लिए प्रौद्योगिकी साझा की।