खिलाड़ियों ने किया दावा खारिज
रिपोर्ट के मुताबिक टीम के कई खिलाड़ियों और सदस्यों ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने पुरुष और महिला टीम से जुड़े पांच सदस्यों से बात की और उनसे से किसी से भी इस बदलाव को लेकर कोई राय नहीं ली गई थी। एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें इस बारे में न तो पूछा गया और न ही किसी तरह की चर्चा का हिस्सा बनाया गया।रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हॉकी इंडिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों को भी जर्सी के रंग में बदलाव की जानकारी पहले से नहीं थी। कार्यकारी समिति के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें जर्सी बदलने के फैसले की जानकारी नहीं थी और न ही वे किसी आधिकारिक बैठक का हिस्सा थे, जहां इस विषय पर चर्चा हुई हो।