पंजाब के पटियाला में मकान देखने गए पति-पत्नी पर टूट पड़ा पिटबुल, दोनों को 26 बार काटा, वीडियो भी आया सामने
Updated on
13-08-2026 12:32 PM
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर अचानक अटैक कर देता है। पिटबुल सबसे पहले महिला पर हमला करता है। महिला को बचाने के लिए पति आता है तो उस पर भी हमला कर देता है। इस घटना का वीडियो काफी डराने वाला है। पिटबुल को हटाने के लिए उसपर वहां मौजूद लोग कई बार हमला करते हैं, लेकिन वो फिर भी उन्हें नहीं छोड़ता। वो करीब एक मिनट 15 सेकेंड तक दोनों पर हमला करता रहता है। इस दौरान वो दंपती को 26 बार काटते हुए दिखाई देता है।
मकान देखने आए थे दंपति
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी पटियाला के घुम्मण नगर इलाके में मकान देखने के लिए आए थे। इस दौरान वो घर की बेल बजाते हैं। अंदर से कोई शख्स तो नहीं आता है, लेकिन अचानक एक कुत्ता दौड़ता हुआ आ जाता है। कुत्ते को देखकर महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगती है। इस दौरान पिटबुल डॉग उसपर अटैक कर देता है। वहीं इसी दौरान अपनी पत्नी को बचाने के लिए पति पिटबुल को हटाने की कोशिश करता है तो वो उसपर भी हमला कर देता है। इस दौरान उनके साथ एक और शख्स मौजूद था। वो घर के अंदर आवाज लगाकर किसी को बाहर आने के लिए कहता था।
पीड़ित ने बताई आपबीती
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अंकित सभरवाल ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ एक घर देखने जा रहा था। मुझे किराए के लिए प्रॉपर्टी देखने बुलाया गया था। जैसे ही हम वहां पहुंचे और गेट की कुंडी खोली, कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया। मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए। मेरे पूरे शरीर पर टांके आए हैं। मेरी पत्नी के हाथों और पैरों की सर्जरी हुई है। मुझे न्याय चाहिए। मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं रुका। सर्जरी के बाद मेरी पत्नी को निगरानी में रखा गया है।
प्रॉपर्टी डीलर के साथ पहुंचे थे दंपती
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती मकान खरीदने के उद्देश्य से एक प्रापर्टी डीलर के साथ घुम्मण नगर स्थित एक कोठी देखने पहुंचा थे। जैसे ही प्रापर्टी डीलर ने कोठी का गेट खोला, अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर निकल आया और उसने दंपती पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने सबसे पहले महिला पर हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। पत्नी को बचाने के लिए पति आगे आया तो पिटबुल ने उस पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों से कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया। लोगों ने लाठी-डंडों से पिटबुल पर वार किया, काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को दंपती से अलग किया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…