अब 20 साल पुराने केस में फंसे आजम खान, अतीक अहमद के करीबियों ने प्रयागराज में कब्जाया था 4 करोड़ का पार्क!
Updated on
10-08-2026 01:15 PM
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्ले में पार्क की जमीन और उससे सटी सड़क पर कब्जा का मामला 20 साल फिर चर्चा में आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
इस एसआईटी में एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, PDA सचिव विनीत कुमार सिंह और DCP सिटी मनीष शांडिल्य शामिल हैं। कब्जे वाली प्रॉपर्टी की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अतीक अहमद के करीबियों पर कब्जे का आरोप यह पूरा मामला 2006 का है। उस दौरान यूपी में सपा सरकार थी। आजम खान नगर विकास मंत्री हुआ करते थे। आरोप है कि 14, 15 और 18 अगस्त को तीन दिन की लगातार सार्वजनिक छुट्टी का फायदा उठाकर माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने पार्क की सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।
अब 20 साल बाद इस फाइल को फिर से खोला गया है। SIT पूरे मामले की जांच करेगी कि कैसे छुट्टी के दौरान पार्क की जमीन पर कब्जा हुआ और इसमें किस-किस की भूमिका रही।आजम खान पर अफसरों को रोकने का आरोप
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने पार्क पर कब्जे का विरोध किया और अफसरों से शिकायत की। आरोप है कि आजम खान ने अफसरों को कार्रवाई करने से रोक दिया था। हाल ही में यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा इसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।
रामपुर जेल में बंद हैं आजम खान गौरतलब है कि दो पैन कार्ड और भड़काऊ भाषण से जुड़े मामलों में सजा मिलने के बाद आजम खान रामपुर जेल में बंद हैं। वह रामपुर विधानसभा से दस बार विधायक रह चुके हैं। 2022 चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फात्मा के पास कुल मिलाकर 6.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…