भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की औसत आय तथा अनाज की आवक के आधार पर तय किया गया यह नया वर्गीकरण लागू कर दिया गया है।इस बार 54 मंडियां उच्च ग्रेड में पहुंची हैं।
ग्रेडिंग के मुख्य आंकड़े
A-ग्रेड मंडियां (47 मंडियां): सालाना आय 6 करोड़ रुपये से अधिक। इसमें 8 नई मंडियां जुड़ी हैं (पिछली बार 39 थीं)। भोपाल संभाग की 16 मंडियां ए-ग्रेड में जगह बनाने में सफल रही हैं।
B-ग्रेड मंडियां (63 मंडियां): सालाना आय 3 से 6 करोड़ रुपये के बीच। इसमें 21 नई मंडियां बढ़ी हैं (पिछली बार 42 थीं)।
C एवं D-ग्रेड मंडियां: प्रदेश की कुल 259 मंडी समितियों और 298 उपमंडियों में से C-वर्ग में 81 तथा D-वर्ग में 68 मंडियां हैं, जिनमें सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है।
किसानों और मंडी व्यवस्था को मिलने वाले लाभ
सुविधाओं में विस्तार: मंडियों में अधिक शेड, कैंटीन, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और ज्यादा तौल कांटे लगाए जाएंगे।
समय व अनाज की बचत: तौल कांटे बढ़ने से किसानों का समय बचेगा और अनाज सुरक्षित रखा जा सकेगा।
प्रशासनिक मजबूती: मंडी समितियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय क्षमता बढ़ेगी तथा ग्रेड के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों के सेटअप में बदलाव होगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…