नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न किसी को भी नहीं
Updated on
18-08-2026 06:07 PM
नई दिल्ली: भारत में हर साल खिलाड़ियों के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड दिए जाते हैं। खेल मंत्रालय ने 2025 के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। इस बार किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है। वहीं 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, 3 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
अर्जुन पुरस्कार’ खेल के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले प्रमुख नामों में हाई जम्पर और डेकाथलॉन के एथलीट तेजस्विन शंकर, स्प्रिंटर मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी, बैडमिंटन खिलाड़ी ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और दिव्या देशमुख, हॉकी खिलाड़ी लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल और शूटर अखिल श्योराण शामिल थे।
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) फुटबॉलर आई अरुमनायगम को दिया गया है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025, परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को दिया गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन कोचों को दिया जाता है जो लगातार बेहतरीन और काबिलियत भरा काम करते हैं और खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं।द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) 2025 के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग) और वीरेंद्र कुमार (कुश्ती) का नाम निश्चित किया गया है।
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिडनी की वेवर्ली लोकल…
एम्सटेलवीन: हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम अपने पूल के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी। हरमनप्रीत सिंह की टीम को पहले मैच में वेल्स पर जीत मिली थी…
नई दिल्ली: भारत में हर साल खिलाड़ियों के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड दिए जाते हैं। खेल मंत्रालय ने 2025 के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। इस बार किसी…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने दूसरे पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। हाफ-टाइम…