Select Date:

बालिका गृह की बेटियों के साथ मंत्री राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

Updated on 31-08-2026 12:35 PM
रायपुर। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने बेटियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, उत्साह और आत्मविश्वास को करीब से जाना।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बेटियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनना उनके लिए बेहद आत्मीय और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बेटियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आगे बढ़ने के समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासकीय बालिका गृह में रहने वाली बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), बिलासपुर में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के संस्थापक और समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने ‘जेन-जी’ जैसे…
 31 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी के पासा (पिछले हिस्से) से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की…
 31 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में युवक को चप्पल से पीटने वाली भाजपा नेत्री को पार्टी ने पद से हटा दिया है। मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और भाजपा संगठन…
 31 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया,…
 31 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी से बेहद भारी…
 31 August 2026
रायपुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता…
 31 August 2026
रायपुर। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना।…
 31 August 2026
रायपुर। जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना हमारी…
 31 August 2026
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री अशोक जिंदल ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को एम्स…
Advt.