ब्यूटी कॉन्टेस्ट की थी विजेता
मृतक निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनकी पहचान थी। इंस्टाग्राम पर उनकी कई रील्स और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते थे। वह केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं थीं, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी कई खिताब अपने नाम किए थे।पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं और एंगल से गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।