Select Date:

’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से माधुरी हुईं आर्थिक रूप से संबल’

Updated on 05-10-2026 01:18 PM

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आर्थिक सहारा का  आधार हुई है। योजना के तहत माधुरी को 20 हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

    माधुरी की माता श्रीमती बिमला बाई सिदार के श्रम पंजीयन के आधार पर उन्हें इस योजना का लाभ मिला। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों को 18 से 21 वर्ष की आयु तथा कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग बेटी के लिए रोजगार, स्वरोजगार को बेहतर बनाने अथवा विवाह के लिए किया जा सकता है।

    माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से श्रमिक परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

    माधुरी और उनकी माँ ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवांगन और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.