भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने का मामला सामने आया।
एनजीटी ने इस व्यवहार को अत्यंत आपत्तिजनक मानते हुए अधिवक्ता प्रशांत तिवारी को भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। साथ ही उनके आचरण की जानकारी राज्य बार काउंसिल को भेजकर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।