भारतीय बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी निवेश, फेयरफैक्स के खाते में गया IDBI बैंक! भरेगी सरकार की झोली
Updated on
15-07-2026 02:43 PM
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला मंगलवार को वित्त मंत्रालय में हुई बैठकों के बाद लिया गया। इस बैंक में सरकार और एलआईसी की करीब 95 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों मिलकर 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस डील से करीब 53,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फेयरफैक्स ने अपनी बोली बढ़ाई है। कंपनी अब ₹81 प्रति शेयर का ऑफर दे रही है, जो पिछले साल दिए गए ₹75 के ऑफर से ज्यादा है। इस कीमत पर बैंक में 30.48% हिस्सेदारी बेचकर लगभग ₹26,620 करोड़ जुटा सकती है। सरकार की इस बैंक में 45.48% हिस्सेदारी है। एलआईसी के पास बैंक की 50% से थोड़ी कम हिस्सेदारी है।
कब होगी घोषणा?
एलआईसी भी 30.24% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इससे डील का कुल साइज़ ₹53,000 करोड़ ($5.5 बिलियन) हो जाएगा और यह किसी भारतीय बैंक में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स को पब्लिक शेयरधारकों के लिए ओपन ऑफर भी देना होगा। सूत्र ने कहा कि काफी बातचीत के बाद, सरकार और फेयरफैक्स डील के लिए सहमत हो गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि मंत्रियों के एक अधिकार-प्राप्त समूह को संशोधित बोलियों और उसके बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस समूह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं।
कितना चढ़ा शेयर?
सूत्रों ने बताया कि जल्द ही एक औपचारिक नोटिफिकेशन आएगा और उसके बाद 'लेटर ऑफ़ इंटेंट' जारी किया जाएगा, जिसके बाद शेयर-खरीद समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। BSE के एक सवाल के जवाब में देर शाम स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने कहा कि वह अपने विनिवेश से जुड़ी खबर की न तो पुष्टि करने और न ही खंडन करने की स्थिति में है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…