पिता ने सीएम योगी को आमंत्रित किया
कुलदीप यादव यूपी के उन्नाव के रहने वाले हैं। उनकी शादी और रिलेप्शन में आने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने पिछले हफ्ते सीएम से मुलाकात की और आमंत्रण दिया। शादी के बाद 17 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कुलदीप का रिसेप्शन होटल सेंट्रम में होगा।31 साल के कुलदीप यादव ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह अभी तक 17 टेस्ट के साथ ही 120 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 365 विकेट हैं। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज भी हैं।