ईरान ने अमेरिका को भेजा लिखित संदेश
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की यात्रा के बाद रविवार को फिर इस्लामाबाद पहुंचे। इसके पहले ट्रंप ने अपने वार्ताकारों को पाकिस्तान आने से रोक दिया था, जिसके बाद अगले दौर की संभावित बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि अराघची ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को कुछ अहम मुद्दों पर लिखित संदेश भेजे हैं।वहीं, अराघची सोमवार को मॉस्को में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को पुष्टि की कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मॉस्को का दौरा करेंगे। उम्मीद है कि वे सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।