अफगानिस्तान के खिलाफ भी उलटफेर से चूका जापान, भारत से हो सकता है अगला मैच
Updated on
24-09-2026 12:20 PM
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। अगर यह टीम अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीतती है और नेपाल की टीम अफगानिस्तान से हार जाती है तो जापान की टीम एशियन गेम्स में भी भारत के खिलाफ खेल सकती है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच हुआ था, जिसे भारत ने 2 रन के करीबी अंतर से जीता था।
एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग राउंड में कुल 6 टीमें हैं, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में 3-3 टीमें हैं और इनमें से दो टीमें ही अगले राउंड में जाएंगी। जापान के ग्रुप में नेपाल और अफगानिस्तान हैं। पहले मैच में जीत के साथ अफगानिस्तान ने पहले स्थान के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। नॉकआउट राउंड में यह टीम श्रीलंका के साथ खेल सकती है। वहीं, जापान या नेपाल का मैच भारत से हो सकता है।
मैच में क्या हुआ?
जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान का पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिरा, लेकिन मोहम्मद अकरम के 34 और करीम जनत के 21 रनों की बदौलत टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा। कप्तान दरविश रसूली ने 29 और मोहम्मद इशाक ने 25 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट पर 129 रन तक पहुंचाया। जापान के लिए शोमा सुगाया और इब्राहिम तकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी 10 ओवर में हारा जापान
130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। लचलन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। हालांकि, रिओ ने केंडल के साथ मिलकर पारी संभाली। रिओ 23 और केंडल 14 रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में जब टीम का चौथा विकेट गिरा तब स्कोर 60 रन था। आखिरी 57 गेंदों में जीत के लिए 70 रन चाहिए थे। हालांकि, यहां से जापान की टीम दबाव में आ गई और 19.3 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जापान ने 22 रन के अंतराल में 7 विकेट गंवाए। अफगानिस्तान के लिए अरब गुल ने 4 और खरोटी ने 3 विकेट झटके।
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…