'आत्मसम्मान की बात है, घर लौट आएं', श्रीधर वेम्बू की अमेरिका में बसे भारतीयों से भावुक अपील
Updated on
23-05-2026 02:31 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा ग्रीन कार्ड जारी करने के नियमों में किए गए एक बड़े और सख्त बदलाव के बाद भारतीय टेक जगत में हलचल मच गई है। इस नीतिगत बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए टेक कंपनी जोहो (Zoho) के फाउंडर और आईआईटीयन (IIT-ian) श्रीधर वेम्बू ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से एक बार फिर भावुक अपील की है।
उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपने भविष्य पर पुनर्विचार करने और भारत की विकास यात्रा में योगदान देने के लिए स्वदेश लौटने का आग्रह किया है। यह पूरी बहस अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) द्वारा जारी किए गए एक नए पॉलिसी मेमो के बाद शुरू हुई। वेम्बू ने पिछले महीने भी अमेरिका में बसे भारतीयों से वापस लौटने की अपील की थी।
क्या है ट्रंप प्रशासन का नया नियम
नए नियमों के मुताबिक, जो विदेशी नागरिक फिलहाल अस्थायी वीजा (जैसे H-1B) पर अमेरिका में हैं और ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) पाना चाहते हैं, उन्हें अब आवेदन करने के लिए अनिवार्य रूप से अपने गृह देश वापस लौटना होगा।
पहले से चली आ रही एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस की प्रक्रिया जो प्रवासियों को अमेरिका में रहते हुए ही ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति देती थी, उसे अब एक गारंटीकृत अधिकार के बजाय एक विवेकाधीन प्रक्रिया (Discretionary Process) बना दिया गया है।
असाधारण मामलों में ही राहत
अमेरिकी एजेंसी ने साफ किया है कि अधिकारी अब हर आवेदन की व्यक्तिगत स्तर पर जांच करेंगे और इसे एक असाधारण राहत के रूप में देखा जाएगा। दुर्लभ परिस्थितियों को छोड़कर, आवेदकों को भारत या अपने देश वापस जाकर ही औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
'दुरुपयोग का युग अब समाप्त हो गया'
अमेरिकी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'हमारे देश की अप्रवासन प्रणाली के दुरुपयोग का युग अब समाप्त हो गया है। कोई भी विदेशी जो अस्थायी रूप से अमेरिका में है और ग्रीन कार्ड चाहता है, उसे आवेदन करने के लिए अपने देश वापस जाना होगा। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि हमारी आव्रजन प्रणाली उसी तरह काम करे जिसके लिए इसे डिजाइन किया गया था, न कि कमियों का फायदा उठाने के लिए।'
श्रीधर वेम्बू का पलटवार
इस सख्त घोषणा के तुरंत बाद श्रीधर वेम्बू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी सरकार के इस रुख पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिका में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स, विशेषकर टेक और रिसर्च सेक्टर के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा, 'वीजा पर अमेरिका में रह रहे भारतीयों से मेरी एक बार फिर अपील है। कृपया अपने घर (भारत) लौट आएं।'वेम्बू ने जोर देकर कहा कि भारत लौटने के फैसले को केवल वित्तीय नुकसान या पेशेवर असुविधा के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि भले ही शुरुआत में यह निर्णय कठिन लगे, लेकिन आपका आत्मसम्मान ही आपका रास्ता तय करना चाहिए। वेम्बू ने राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कहा, 'आइए मिलकर भारत को गौरवान्वित करें'। उनका मानना है कि प्रतिभाओं को विदेशों में सेवा देने के बजाय भारत के भीतर ही नए अवसर और ताकत खड़ी करनी चाहिए।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…