क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नुकसान
अब बात नुकसान की करते हैं। क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे लिमिट बढ़ने पर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप कहीं शॉपिंग करने गए हैं तो पहले एक या दो समान खरीदते थे, अब पैसे अधिक होने से दो सामानों से अधिक की खरीदारी कर सकते हैं। इससे आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। मतलब कि क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ने से ग्राहक पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने की आशंका होती है।अगर आपका खर्च बढ़ गया और आप इस दौरान हर महीने क्रेडिट कार्ड के बिल को चुकाने में असमर्थ हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसके लिए आप लेट फाइन, ब्याज दर समेत अन्य हिडन चार्जेस को भरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। खराब क्रेडिट स्कोर होने से आपको लोन लेने में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी बैंक आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट को बढ़ाने के लिए कहता है तो आप सबसे पहले सोच-समझ लें और उसके बाद ही कोई फैसला करें। इससे आप वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।