53 मिनट में दर्ज की जीत, यूएस ओपन में लगातार 15वीं जीत
प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस ड्रामे से अलग, सबालेंका ने कोर्ट पर अपना दबदबा बरकरार रखा। टॉप सीड सबालेंका ने एकतरफा मुकाबले में पॉलीना यात्सेन्को को महज 53 मिनट में हराकर तीसरे दौर में एंट्री किया। न्यू यॉर्क में यह उनकी लगातार 15वीं जीत है।अपनी जीत पर सबालेंका ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं कोर्ट पर परफेक्ट बनने के बजाय अपनी निरंतरता पर ध्यान दे रही हूं।' तीसरे दौर में उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा से होगा, जहां उनकी नजर लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।