क्या बकरीद पर बंद है शेयर बाजार? यहां देखें स्टॉक मार्केट में आने वाली छुट्टियों की लिस्ट
Updated on
28-05-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बकरीद की छुट्टी है। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद हैं। देश का सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 28 मई 2026 को सुबह के सत्र के दौरान कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी। साथ ही देश के सबसे बड़े एग्री-कमोडिटी बोर्स नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) में दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा।
शेयर बाजार में पिछली छुट्टी 1 मई को थी जब महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद था। इस साल घरेलू शेयर बाजारों में कुल मिलाकर 16 ट्रेडिंग होलीडे निर्धारित की गई हैं। इनमें से 8 छुट्टियां बीत चुकी हैं। ईद की छुट्टी के बाद 7 और अवसरों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार में अगली छुट्टी 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर निर्धारित है।
मुहूर्त पूजन
उसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दीवाली (बली प्रतिपदा) और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर भी ट्रेडिंग होलीडे होगा। साल 2026 के दौरान शेयर बाजार में अंतिम छुट्टी 25 दिसंबर को होगी।
इस साल चार छुट्टियां सप्ताहांत पर पड़ रही हैं। इसलिए शेयर बाजार में अतिरिक्त छुट्टियां नहीं होंगी। इनमें से दो बीत चुकी हैं जबकि दो बाकी है। इनमें महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद उल फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और दिवाली लक्ष्मी पूजन (8 नवंबर) शामिल है। दिवाली लक्ष्मी पूजन इस बार रविवार को है लेकिन इस दिन मुहूर्त पूजनहोगा। इसकी टाइमिंग बाद में तय की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है।
शेयर बाजार का हाल
पश्चिम एशिया में संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबार के दौरान शेयर बाजार कई बार ऊपर-नीचे गया। आखिरकार बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19% गिरावट के साथ 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 6.55 अंक यानी 0.03% गिरावट के साथ 23,907.15 पर आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 95.69 पर फ्लैट बंद हुआ।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…