Select Date:

इंडो-एमआईएम ने कर दी निवेशकों की मौज, 45% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ स्टॉक

Updated on 30-07-2026 02:40 PM
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी का शेयर बीएसई पर 703 रुपये और एनएसई पर 700 रुपये पर लिस्ट हुआ। हाल में कंपनी का ₹3,811.21 करोड़ का आईपीओ 98.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें ₹499.10 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹3,311.21 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई को खुला था और 27 जुलाई को बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में यह 296.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) सेगमेंट में इसे 50.63 गुना बोलियां मिली थी जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर कैटेगरी में इसे 6.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

शेयरों की चाल

लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर 725.15 रुपये तक हाई गया। अभी बीएसई प यह लिस्टिंग प्राइस से 0.83% ऊपर और इंश्यू प्राइस से 46.15% प्रीमियम के साथ 708.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 35,073.53 करोड़ रुपये है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिली रकम में से कंपनी ₹400 करोड़ का इस्तेमाल बकाया कर्ज को चुकाने या प्री-पेमेंट करने में करेगी।

क्या करती है कंपनी?

1996 में स्थापित Indo-MIM मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी मोल्ड डिजाइन, टूलिंग, मशीनिंग, फिनिशिंग और असेंबली समेत एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं देती है। FY26 में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 28.1% बढ़कर ₹4,320.70 करोड़ हो गई जबकि मुनाफा 25.9% बढ़कर ₹533.54 करोड़ पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.