एर्दोगन के पाखंड की खोली पोल
क्रिस्टोडौलाइट्स ने कहा, "मैंने कल राष्ट्रपति एर्दोगन का भाषण बहुत ध्यान से सुना। अंतरराष्ट्रीय कानून का जिक्र, सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान, गैर-कानूनी कब्जा और शरणार्थियों की हालत पर चिंता। लेकिन जब साइप्रस की बात आती है तो तुर्की ठीक इसके उलट काम करता है। यह बहुत ज्यादा पाखंड है।"UN चार्टर लागू करने की मांग
साइप्रस के राष्ट्रपति ने आगे कहा, "एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का भी काफी जिक्र किया, लेकिन राजनेताओं को उनके शब्दों से नहीं, उनके कामों से आंका जाता है।" क्रिस्टोडौलाइड्स ने कहा, "मिस्टर एर्दोगन, अगर आप चार्टर का हवाला देना चाहते हैं, तो आपको पहले उसे लागू करना होगा।"उन्होंने एर्दोगन को याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने साइप्रस की समस्या को सुलझाने के लिए एक ढांचा तैयार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस ढांचे के तहत व्यापक समाधान तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बातचीत को फिर वहीं से शुरू करने के लिए तैयार हैं, जहां 2017 में इसे छोड़ा गया था।