नेपाल के हर संकट में भारत रहा आगे
बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से काठमांडू पोस्ट ने कहा कि वागले ने नेपाल के हर संकट में भारत के सबसे आगे रहने का जिक्र किया और पुनर्निर्माण के लिए मदद मांगी। इस पर सीतारमण ने भरोसा दिलाया कि पुनर्निर्माण के दौर में भारत हर संभव मदद करेगा। दिल्ली रवाना होने से पहले वागले ने कहा था कि नेपाल भारत से कोई तय रकम नहीं मांग रहा है।बुधवार को उन्होंने काठमांडू पोस्ट से कहा था, "हम इस समय भारत से कोई खास रकम नहीं मांग रहे हैं, लेकिन 2015 के भूकंप के दौरान भारत ने जिस तरह से हमारी मदद की थी, हमें उनसे वैसी ही उदारता की उम्मीद है।"