नेपाल में भारत की जय-जय, बालेन शाह ने भारतीय राजदूत से पहले की मुलाकात, चीनी दूत करते रहे इंतजार
Updated on
10-08-2026 01:54 PM
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात प्रधानमंत्री शाह की विदेशी राजदूतों के साथ होने वाली अलग-अलग बातचीत की शुरुआत है जो सीधे आमने-सामने की कूटनीति की ओर एक साफ बदलाव को दिखाती है। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है जिसमें आपसी दोस्ती, साझा हित, विकास साझेदारी और चल रहे सहयोग पर ध्यान दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शाह को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री शाह ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने की जरूरत पर जोर दिया और साझा हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित किया।
मुलाकात के बाद भारतीय राजदूत ने कहा 'आज सुबह नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत और नेपाल के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई।'
भारतीय राजदूत से मिले पीएम बालेन शाह
यह पहली बार है जब पीएम बालेन शाह ने लगभग चार महीने पहले पद संभालने के बाद से किसी विदेशी राजनयिक के साथ आमने-सामने द्विपक्षीय बातचीत की है। इससे पहले बालेन शाह ने राजदूतों के साथ अकेले मुलाकात करने के बजाय समूह में बातचीत को प्राथमिकता देते हुए अकेले मुलाकात न करने का कड़ा रुख अपनाया था। बालेन शाह ने इससे पहले ना अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर से मुलाकात की थी और ना ही भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से ही मुलाकात की थी।
बालेन शाह की भारतीय राजदूत से मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने चीनी राजदूत से पहले मुलाकात की है और डिप्लोमेसी में ऐसे संदर्भ काफी मायने रखते हैं। इससे किसी देश को क्या अहमियत दी जा रही है इसका संकेत मिलता है। भारतीय दूत अजय श्रीवास्तव के साथ बैठक के बाद आज ही बालेन शाह की चीनी राजदूत झांग माओमिंग के साथ अलग से आमने-सामने बातचीत होनी है और इसके बाद कल अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स स्कॉट अर्बोम के साथ बैठक होगी।
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…