'भारत ने आगे बढ़कर किया इजरायल का समर्थन'
इजरायली एक्सपर्ट ने लिखा है कि जब आजाद दुनिया के नेता इजरायल के लिए समर्थन जाहिर करने में जूझ रहे थे तब मोदी और उनकी पार्टी यरूशलेम के समर्थन में आवाज उठाने वालों में सबसे आगे थे। नेतन्याहू के लाखों भारतीय फॉलोअर्स असल में सोशल मीडिया पर हमारी लड़ाई लड़ने वाले सक्रिय ऑनलाइन यूजर्स हैं न कि सिर्फ बॉट्स।उन्होंने लिखा है कि भारत के साथ गठबंधन अमेरिका का विकल्प नहीं है लेकिन उभरती हुई बहुध्रुवीय दुनिया में जहां अमेरिका अब केंद्र-बिंदु नहीं रहा यह निश्चित रूप से एक जरूरी इंश्योरेंस पॉलिसी है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए अहम देश होने के नाते इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव डालना, कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करना और आर्थिक रूप से बहिष्कार करना बहुत मुश्किल होगा।