पोल में रिपब्लिकन पार्टी की हार की 'भविष्यवाणी'
- रायटर्स/इप्सोस पोल के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग यानि लोकप्रियता रसातल में जा चुकी है और सिर्फ 32 फीसदी ही उनकी रेटिंग है। यह पोल उनकी पार्टी के लिए भी बुरी खबर लेकर आया है।
- 5 अक्टूबर को जारी इस सर्वे में शामिल 44 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को पसंद करते हैं जबकि सिर्फ 37 प्रतिशत ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन किया है।
- निष्पक्ष वोटरों का झुकाव भी डेमोक्रेट्स की तरफ बढ़ चुका है और 37 प्रतिशत ऐसे वोटर्स ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट देने की बात कही है जबकि सिर्फ 21 प्रतिशत ने रिपब्लिकन का समर्थन किया है। यानि दोनों के बीच 16 अंकों का अंतर है।
- इस पोल के मुताबिक हिस्पैनिक और लातिनी मतदाता वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी की नीतियों से निराश नजर आ रहे हैं। हालांकि AS/COA पोल ट्रैकर के अनुसार साल 2024 में ट्रंप को 48% लातिनी मतदाताओं का समर्थन मिला था लेकिन इस बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए उस सफलता को दोहराना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
- ओहायो गवर्नर रेस में भी रिपब्लिकन पार्टी के विवेक रामास्वामी पिछड़ गये हैं और 2 अक्टूबर को जारी सफ़ोक यूनिवर्सिटी पोल में उन्हें 41 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल रहे हैं।