Select Date:

MP में वीडियो दिखाकर शिक्षकों को पात्रता परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग भी होगी, प्रयोग के लिए दो वीडियो तैयार

Updated on 15-05-2026 12:42 PM

 भोपाल। प्रदेश के हजारों शिक्षकों के ऊपर लटक रही पात्रता साबित करने की तलवार हटेगी या नहीं, यह तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही तय होगा, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग संभावित परीक्षा को लेकर तैयारी में जुट गया है। शिक्षकों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी कराने को शाम पांच बजे से आधा घंटे तक ऑनलाइन कोचिंग शुरू करेगा।

विशेषज्ञों द्वारा छोटे-छोटे लर्निंग वीडियो तैयार करवाए जा रहे हैं, जो विमर्श यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाएंगे।प्रायोगिक तौर पर दो वीडियो तैयार करा लिए गए हैं, जिन्हें शुक्रवार को अपलोड कर दिया जाएगा। विभाग परीक्षा की तैयारी कराने में जुट गया है।

बता दें, कि टीईटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट तौर पर कह चुका है कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के माध्यम से ही आना होगा। मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से जुड़े शिक्षक संगठनों और राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की हैं, जिस पर बुधवार को हुई सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रखा गया है।

डीपीआई के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि यदि परीक्षा करने की स्थिति बनी तो उसके लिए समानांतर तैयारी चल रही हैं। शिक्षकों को असुविधा न हो इसलिए लर्निंग वीडियो तैयार करा रहे हैं। दो वीडियो तैयार भी हो गए हैं, जिन्हें प्रायोगिक तौर पर यूट्यूब चैनल पर एक-दो दिन में अपलोड कर दिया जाएगा। शिक्षक इन्हें देखकर प्रतिक्रिया देंगे, जिसके आधार पर यदि आवश्यकता हुई तो सुधार किया जाएगा। इसके बाद कुछ और वीडियो तैयार कराए जाएंगे। शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से होगी विषयवार तैयारी

अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग क्लास अनिवार्य नहीं होगी, लेकिन शिक्षकों को विषयवार तैयारी का पूरा अवसर दिया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल माध्यमों के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। विभाग ने इसके लिए करिकुलम तैयार कर लिया है और माडल आंसर भी तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि शिक्षक परीक्षा पैटर्न को बेहतर समझ सकें।

तीन स्टूडियो से होगा प्रसारण

कोचिंग क्लास के प्रसारण के लिए तीन स्टूडियो का उपयोग किया जाएगा। एक स्टूडियो डीपीआई की असेसमेंट सेल में तैयार किया गया है, जबकि अन्य दो स्टूडियो मध्य प्रदेश राज्य मुक्त ओपन परिषद और सीमैट में पहले से संचालित हैं। इन स्टूडियो के माध्यम से विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से कक्षाएं लेंगे।

जुलाई में संभावित है टीईटी परीक्षा

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से अप्रैल में संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार जुलाई में परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। अभी परीक्षा या आनलाइन कोचिंग के संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
 24 July 2026
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का गुस्सा गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। चार प्रमुख पीड़ित संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों पीड़ितों ने वहा…
Advt.