सूचना मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाश शुरू की। चरवाहों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ इन्कार कर दिया। वहीं, कालोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई नहीं दी। मामला संदिग्ध लगने पर एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला ने बच्चियों के माता-पिता से पूछताछ की। इस दौरान पूरा घटनाक्रम सामने आया और स्पष्ट हुआ कि कथित अपहरण की कहानी मां की डांट और पिटाई के डर से गढ़ी गई थी।