Select Date:

कैंसर की दवाओं का मार्जिन तय, तो दूसरे इलाज पर क्यों नहीं; सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

Updated on 13-10-2026 12:29 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर व्यापारियों और विक्रेताओं का मुनाफा अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के 30% तक सीमित करने का फैसला किया है। सरकार का दावा है कि इससे मरीजों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। अदालत ने सोमवार को सरकार से पूछा कि जब कैंसर की दवाओंों पर मुनाफे की सीमा तय की जा सकती है, तो बाकी दवाओं पर ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता? सुप्रीम कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक दवाइयों की कीमत को कंट्रोल करने का तरीका बताने को कहा है।

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक करने का फैसला लिया गया है। इससे मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस कदम को पर्याप्त नहीं माना और कहा कि दवाओं की वास्तविक लागत और मरीजों से वसूली जाने वाली कीमत के बीच भारी अंतर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
■ सुप्रीम कोर्ट केंद्र के फैसले से संतुष्ट नहीं, पूछा- 11 रुपये की सलाइन की बोतल 270 में क्यों बिक रही?

■ कोर्ट ने सरकार को 27 अक्टूबर तक दवाओं की कीमत नियंत्रित करने का तरीका बताने को कहा

'कई गुना ज्यादा कीमत कैसे वसूलने दें'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाजार में 11 रुपये की लागत वाली सलाइन 270 रुपये में बेची जा रही है। जस्टिस विक्रम नाथ ने सवाल किया कि परिवहन, कच्चे माल, रिसर्च और अन्य खर्चों को एमआरपी में शामिल करने के बावजूद वास्तविक लागत से कई गुना अधिक कीमत वसूलने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि भारत में दवाओं की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं और इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए भारत आते हैं। लेकिन कोर्ट ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतों में भारी अंतर पर सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने 29 सितंबर को कैंसर की दवाओं कई गुना अधिक कीमत वसूलने पर गंभीर चिंता जताई थी।

सरकार की दलील

जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि कार्डियक स्टेंट की कीमत करीब 5,000 रुपये है, जबकि 25,000 रुपये से अधिक में बेचते हैं। तुषार मेहता ने दलील दी कि दवाओं की कीमतों पर एक सीमा से आगे नियंत्रण लगाने से उनकी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ट्रेड मार्जिन से वितरण व्यवस्था को मदद मिलती है।

महंगे इलाज से चिंता

  • देश में इलाज पर बढ़ रहा खर्च बड़ी संख्या में लोगों को परेशान कर रहा है। केंद्र ने बताया कि कैंसर की दवाओं पर मार्जिन 30% तक सीमित करने से मरीजों के साल में 2,500 करोड़ रुपये बचेंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि सरकार अब दूसरी दवाओं की लागत और मुनाफे में बड़े अंतर को कम करे और अन्य इलाज भी सस्ता करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
 13 October 2026
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया गठबंधन' के 10 नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ याचिका दायर की।…
 13 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर व्यापारियों और विक्रेताओं का मुनाफा अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के 30% तक सीमित करने का फैसला किया है। सरकार का दावा…
 13 October 2026
नई दिल्ली: बीते सोमवार को जब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे थे तो इसमें एक खास चेहरा भी दिखाई…
 12 October 2026
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया…
 12 October 2026
दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना…
 12 October 2026
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद…
Advt.